योगेंद्र शर्मा, राजेश कुमावत, indireporter
जयपुर, “सिंदूर शौर्य मातृशक्ति” की ओर से शुक्रवार को विधानसभा से अमर जवान ज्योति तक पर भारतीय सेना के सम्मान में श्रृंखला बनाई गई। पाकिस्तान समर्थक संगठन द्वारा पहलगांव में की गई कायरतापूर्ण कार्रवाई पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विंग कमांडर रेखा शेखावत ने कहा हमें गर्व हैं हम उस देश के नागरिक हैं जहॉ ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है, फिर पुलवामां हो या फिर कारगिल, शेखावत ने अपने संबोधन में अपने सेना में जाने से लेकर कारगिल लड़ाई का जिक्र करते हुए भारतीय सेना के शौर्य को प्रकट किया साथ ही विंग कमांडर ने इस दौरान अपने पूरे परिवार के सेना में होने से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा आज नारी शक्ति सब कुछ कर सकती है, अनेकों विकल्प हैं। मुझे यह देखकर बहुत अच्छा लगता है आज आपके पास काफी संभावना है, जबकि हमारे समय में कम थें। इस दौरान उन्होंने अमर जवानों का जिक्र करते हुए कहा कि अमर जवान ज्योति पर पर एक अलग उत्साह महसूस होता है,इस जगह की जो वाइब्रेशन है वह अलग ही है
मातृशक्ति एकत्रीकरण में पहुंची नारीशक्ति ने तिरंगा लहराते हुए भारत के जवाबी हमलें पर सेना व नेतृत्व के समर्थन में जयघोष लगाए। । वहीं, पैदल मार्च में मौजूद महिलाओं ने पाकिस्तानी आतंकियों पर भारतीय सेना द्वारा की गई कार्यवाही को उचित ठहराते हुए कहा आतंकियों ने धर्म पूछकर सिंदूर उजाड़ा,भारतीय सेना ने आतंकियों को घर में घुसकर मारा हैं। हम भारतीय सेना और देश के नेतृत्व पर गर्व का अनुभव करते हैं।
नारे लिखी पट्टीका के साथ लहराया तिरंगा
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इस दौरान विधानसभा से अमर जवान ज्योति तक पैदल मार्च निकाला। हाथ में नारे लिखी पट्टीका एवं तिरंगा लहराते हुए जोशीली आवाज में विजय घोष लगाए गए। एक सिंदूर की किमत सारी दूनिया जान गई, जान गई भई जान गई सारी दुनिया जान गई, सौंगंध हमें इस मिट्टी की देश नहीं मिटने देंगे सहित वन्दे मातरम्, भारत माता की जय के उद्घोष लगाए।
फोटो/ विडियो : राजेश कुमावत
