राजेश कुमावत, indireporter.com
‘मेरा काम, मेरी पहचान’ प्रदर्शनी में दिखी महिला शक्ति की मिसाल
जयपुर। मुनि संघ वैयावृत महिला समूह, महारानी फार्म के तत्वावधान में श्री आदिनाथ जैन मंदिर परिसर में ‘मेरा काम, मेरी पहचान’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रदर्शनी में लगभग 40 से 45 स्टॉल लगाए गए, जिनमें महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका प्रमिला शाह, संगीता छाबड़ा एवं लता सोगानी ने बताय, समूह से जुड़ी लगभग 800 महिलाएं सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।प्रदर्शनी का उद्घाटन अनिल अमिता गोधा परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह का विशेष सहयोग रहा। दीप प्रज्ज्वलन जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, ऋद्धि-सिद्धि मंडल अध्यक्ष दीपा नाथावत और जिला सह संयोजक (आई टी) अंशु गर्ग के द्वारा किया गया।प्रदर्शनी में महिलाओं में काफ़ी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित किया। आयोजन में सामाजिक सहभागिता और महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रभावी रूप से देखने को मिला।
