दीपक शर्मा, indireporter.com
राजस्थान। कहीं पर हल्की बारिश के बाद इंद्र देवता लगते हैं कहीं नाराज हो गए ! मौसम विभाग द्वारा अच्छी बरसात की संभावना के बाद , अब सुखा नजर आ रहा है। किसानों ने खेत में बुवाई कर देने के बाद , किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही है।
किसान नेता गिरधारी सिंह मंडली ने बताया कि 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच में बारिश होती है, तो खरीफ की फसल के लिए अच्छी साबित हो सकती है, परंतु किसानों ने अपने खेतों में बुवाई का कार्य तो शुरू कर दिया परंतु बारिश नहीं होने के कारण चिंता सता रही है अगर बारिश नहीं हुई तो क्या होगा ! फसलों का किसान इंतजार कर रहे हैं।
बारिश नहीं होने के कारण किसानों का कहना है कि बाद में बारिश होने से क्या महत्व बारिश तो अभी होनी चाहिए थी परंतु अभी तक इंतजार है इंद्र भगवान मेहरबान हो जाए और अच्छी फसल हो जाए
