चन्दन सिंह , indireporter.com
जयपुर में राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने विवेक चौधरी, 872 मतों से मिली प्रचंड जीत, हर्षित शर्मा को 379 मतों से हराया
जयपुर। राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव को सम्पन्न हुए। राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त इस संघ के चुनाव में कुल 1482 मतदाताओं में से 1399 कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक मतदान किया। चुनाव में प्रत्याशी विवेक चौधरी ने 872 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हर्षित शर्मा को 379 मतों के अंतर से पराजित किया। इस चुनाव कार्यर म के निर्वाचित अधिकारी के. आर. मीना ने विवेक चौधरी को वर्ष 2026-27 के लिए राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ का अध्यक्ष घोषित किया। इसके बाद
उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ राज्य के
सचिवालय कर्मियों का सबसे बड़ा और मान्यता प्राप्त संगठन है। विवेक चौधरी की इस शानदार जीत पर उनके साथियों ने जश्न मना कर खुशी का रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी ने यह कहा
शपथ ग्रहण के बाद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक चौधरी ने सभी का आभार जताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे कर्मचारी हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और कर्मचारियों की लम्बित मांगों को सरकार के समक्ष रखकर शीघ्र पूरा कराने का प्रयास करेंगे।
इतिहास किया और मिठाई वितरण की। इस दौरान अनेक लोग मौजूद
