दीपक शर्मा, indireporter.com
संसद में सनातन संस्कृति के अपमान के विरोध में विहिप-बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन।
पाली। संसद में सनातन संस्कृति, संत परंपरा एवं भारतीय आस्था के कथित अपमान के विरोध में विश्व हिंदू परिषद द्वारा देशव्यापी प्रदर्शन किया जा रहा है ।
इसी क्रम में पाली जिला केंद्र पर सूरजपोल चौराहे पर
पपु यादव व राहुल गांधी का पुतला फूंककर कार्यकर्ताओ ने अपना विरोध दर्ज किया ।
विहिप प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी ने कहा कि संसद जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का सम्मान बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। उन्होंने विपक्षी नेताओं के कथित व्यवहार की निंदा करते हुए इसे करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाला बताया।
संत सुरजनदास महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि
भगवान श्रीराम, संत समाज एवं हिंदू आस्था का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अपनी आस्था और संतों के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव एकजुट रहेगा।
प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि इस मौके पर बजरंग दल प्रान्त सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर,जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, नगर अध्यक्ष आनन्दस्वरूप गुप्ता, नगर संयोजक केलाश कुमावत,सह संयोजक श्रवण भिलवारा,प्रमोद गॉड, भेरूसिंह राजपुरोहित, परमेश्वर शर्मा,भीमराज चौधरी, पवन पांडे, श्रवण रावल,जगदीश सिंह,गोरव शर्मा,शिव सेना राजू देवासी,हीरसिंह राजपुरोहित, प्रवीण सोनी,गुलाब जांगिड़,रविन्द्र चौहान, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
