दीपक शर्मा, indireporter.com
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का पाली की धरती पर होगा भव्य स्वागत
भाजपा के चुनावी अभियान को मिलेगा नई ऊर्जा और वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन
पाली। पाली नगर निगम चुनाव 2026 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान को और अधिक मजबूती देने के लिए महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एवं राजस्थान नगर निगम चुनाव के केंद्रीय प्रभारी माननीय चंद्रशेखर बावनकुले का पाली की पावन धरती पर आगमन हो रहा है। उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में विशेष उत्साह का वातावरण है।महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी प्रभावी संगठन क्षमता, रणनीतिक नेतृत्व और स्पष्ट राजनीतिक दृष्टिकोण के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले श्री चंद्रशेखर बावनकुले जी का पाली आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष गौरव का अवसर है। उनके मार्गदर्शन से नगर निगम चुनाव में पार्टी के अभियान को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।पाली नगर निगम चुनाव में भाजपा द्वारा “अबकी बार 50 पार” के संकल्प के साथ मैदान में उतरते हुए मजबूत संगठन, विकास और सुशासन को प्रमुख आधार बनाया गया है। ऐसे समय में बावनकुले जी जैसे अनुभवी एवं प्रभावशाली नेता की उपस्थिति कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने के साथ-साथ चुनावी रणनीति को भी मजबूती प्रदान करेगी।इस अवसर पर पालीके सांसद पी पी चौधरी,चुनाव पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक श्री नरेंद्र पवार तथा पाली चुनाव प्रभारी एवं महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य श्री विवेक कोल्हे,पाली नगर निकाय चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश भड़ाना,जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी,पूर्व सांसद पुष्प जैन,पूर्व विधायक ग्यानचंद पारेख,पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, यू आय टी चेयरमैन संजय ओझा,सहित भाजपा पाली के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, प्रत्याशी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।भाजपा पाली जिला संगठन की ओर से माननीय चंद्रशेखर बावनकुले जी का पाली की धरती पर हार्दिक एवं भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पाली नगर निगम में विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा की विजय का मार्ग प्रशस्त होगा।
