शिव वर्मा
मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा दक्षिणी कोरिया के नामो आईलैंड में “किंगडम ऑफ द सन” प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा
3 अक्टूबर को महाराजा गज सिंह जी व महारानी हेमलता राज्ये जी द्वारा इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा
जोधपुर, 28 सितंबर। दक्षिणी कोरिया के नामी आयरलैंड में राजस्थान फेस्टिवल-2026 में मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा “द किंगडम ऑफ द सन” प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर को महाराजा गज सिंह जी व महारानी हेमलता राज्ये जी द्वारा किया जाएगा।
मेहरानगढ़ म्यूजियम की क्यूरेटर डॉ सुनयना राठौड़ ने बताया कि यह प्रदर्शनी भारत और दक्षिणी कोरिया के बीच में महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आदान-प्रदान का माध्यम होगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान फेस्टिवल में राजस्थान की समृद्ध संस्कृति विरासत व उसकी जीवन्त परंपराओं का प्रस्तुतीकरण होगा, विशेष रूप से जोधपुर की विशेष सांस्कृतिक पहचान पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने बताया कि इसमें संगीत, वस्त्र, चित्रकला, हस्तशिल्प, पाक परंपराओं तथा पारंपरिक कलाओं के माध्यम से दक्षिणी अफ्रीका के दर्शकों को राजस्थान की कलात्मक परंपराओं और पीढ़ियों से संजोएँ हुए सांस्कृतिक ज्ञान से परिचित होने का अवसर मिलेगा।
प्रतिनिधि मंडल में यह होंगे शरीक
उन्होंने बताया कि जोधपर से दक्षिणी कोरिया जाने वाले प्रतिनिधि मंडल में संगीतकार, नर्तक, कलाकार, शिल्पकारऔर एक शेफ शामिल होंगे। यह वहां ऐसी कलाओं, कौशल और ज्ञान को प्रस्तुत करेंगे जो पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित होती आयी है। उनकी सेवा की सहभागिता राजस्थान की सांस्कृतिक परंपराओं की जीवंतता को दर्शाते हुए यह भी बताती है की विरासत को जीवंत कला और व्यवहार के माध्यम से किस प्रकार सांझा किया जा सकता है।
महाराजा गज सिंह जी व महारानी हेमलता राज्ये जी करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन
डॉ सुनयना राठौड़ ने बताया की प्रदर्शनी का उदघाटन महाराजा गज सिंह जी व महारानी हेमलता राज्ये जी द्वारा 3 अक्टूबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी उपस्थिति सांस्कृतिक आदान-प्रदान के महत्व को रेखांकित करेगी और भारत तथा दक्षिणी अफ्रीका के बीच विकसित हो रहे सांस्कृतिक संबंधों को भी सम्मान प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि इस आदान-प्रदान में मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की सहभागिता रहेगी। उन्होंने बताया कि मेहरानगढ म्यूजियम ट्रस्ट की विरासत संरक्षण की दृष्टि केवल स्मारक और संग्रहो के संरक्षण तक सीमित नहीं है बल्कि उनसे जुड़े ज्ञान को कौशल एवं परंपराओं के
संरक्षण, दस्तावेजीकरण एवं उनके निरंतर हस्तांतरण पर भी केंद्रित है। उन्होंने बताया की नामी आईलैंड लंबे समय से विश्व की विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का स्वागत करता है। राजस्थान और दक्षिणी कोरिया के सांस्कृतिक मिलन के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा, इससे दोनों क्षेत्रों की कलात्मक परंपराओं, विरासत संबंधी ज्ञान और समकालीन सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के बीच संवाद और आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करेगा।
इनकी रही रहेगी गरिमामय उपस्थिति
उद्घाटन समारोह के अवसर पर दक्षिणी कोरिया में भारत के राजदूत गौरांग लाल दास, नामी आयरलैंड के अध्यक्ष दूंग किम, वाइस चेयर पर्सन सुश्री क्ये यंग ली, नामी आयरलैंड के सीईओ केनी मिन नामी आइलैंड आर्टस एंड एजुकेशन के सीईओ फ्रेंड मिन, सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज के निदेशक सुंग योंग कांग व कोरिया म इंडियन चौंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रमेश अय्यर शामिल होंगे।
