राजेश कुमावत ,
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवानेथम पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर दी बधाई
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय मूल की सुश्री नवानेथम पिल्लै को वर्ष 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
“भारतीय मूल की सुश्री नवानेथम पिल्लै जी को वर्ष 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह हम सभी के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है कि भारतीय मूल के एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व को विश्व के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनकी यह उपलब्धि वैश्विक मंच पर भारतीय मूल के लोगों के योगदान और उनकी विशिष्ट पहचान को रेखांकित करती है। शांति, न्याय और मानवाधिकारों के संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान को मिला यह सम्मान मानवीय गरिमा, समानता और न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उनके प्रयास विश्व समुदाय को अधिक शांतिपूर्ण, न्यायपूर्ण और समरस समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे।”
नॉर्वे की नोबेल समिति ने आज ओस्लो में यह घोषणा की है।
