राजेश कुमावत indireporter.com
हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाने के बाहर महिला ने पेट्रोल डालकर आग लगाई, लिव इन पार्टनर ने साथ जाने से किया था इनकार, 80 प्रतिशत झुलसी महिला, हालत गंभीर।
लिव इन पार्टनर ने साथ जाने से मना किया तो महिला ने थाने के बाहर पेट्रोल डालकर खुद को लगाईं आग,
आग से 80 प्रतिशत झुलसी महिला को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे की है, हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाने के सामने की घटना है।
संगरिया थाने के सब इंस्पेक्टर कैलाश मीणा ने बताया कि रतनपुरा निवासी सरोज, उम्र 30 महिला थाने आई थी, महिला सरोज ने एक युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, महिला सरोज ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 3-4 महीने से संजय ज्याणी (26) निवासी रतनपुरा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है, चार-पांच दिन से संजय घर नहीं आया है, जिसको लेकर गुमशुदगी दर्ज करवाना चाहती हूं।
संगरिया थाने के सब इंस्पेक्टर कैलाश मीणा ने बताया कि पुलिस ने अपने स्तर पर मालूम किया तो पता चला की युवक लापता नहीं हुआ है, बल्कि अपने घर पर पत्नी के साथ रह रहा है। पुलिस ने युवक संजय को कॉल किया तो, वह भी थाने आ गया |
इसी दौरान महिला सरोज ने युवक संजय को साथ चलने को कहा तो, उसने मना कर दिया, महिला संजय के साथ रहने पर जिद कर रही थी, महिला सरोज अचानक थाने के बाहर गई, महिला सरोज ने स्कूटी की डिक्की में रखी पेट्रोल से भरी बोतल निकालकर खुद पर उड़ेल लिया और आग ली |
संगरिया थाने के सामने महिला सरोज के आत्मदाह करने के प्रयास से हड़कंप मच गया, थानाधिकारी धर्मपाल शेखावत सहित कई पुलिसकर्मी बाहर पहुंचे और कंबल की मदद से आग को जलती हुई सरोज को बुझाया, पुलिस महिला को संगरिया के गवर्नमेंट अस्पताल लेकर गई, जहां महिला ने पुलिस को दिए बयान में किसी पर कार्रवाई नहीं करने और सिर्फ संजय के साथ ही रहने की बात कही है।
आग से 80 प्रतिशत झुलस जाने के चलते महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया |
संगरिया डीएसपी करण सिंह ने बताया कि महिला किसी पर कार्रवाई नहीं चाहती है, मामला लिव इन रिलेशनशिप से जुड़ा हुआ है, महिला मल्लडखेड़ा की रहने वाली है, और उसके एक 12 साल की भी बच्ची है, महिला सरोज के पहले पति की मौत हो चुकी है, वही युवक घमंडिया, सूरतगढ़ का रहने वाला है, वर्तमान में महिला और युवक रतनपुरा में रह रहे थे |
