राजेश कुमावत, indireporter.com
शिक्षा संकुल में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन
शिक्षा संकुल ( विवेकानन्द मिलन) के तत्वावधान में शुक्रवा।र शाम शिक्षा संकुल परिसर में दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।
शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। राज्य परियोजना निदेशक डॉ रश्मि शर्मा, साक्षरता निदेशक महेंद्र कुमार खींची, शिक्षा मंत्री कार्यालय में विशेषाधिकारी जय नारायण मीणा, विशेषाधिकारी सतीश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक अशोक मीणा, उपायुक्त सुमन देवी, निधि, वर्षा मीणा, सुनीता यादव एवं गौरव बाँकावत इस अवसर पर उपस्थित रहे । इस अवसर पर हजारों लोगों ने अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया।
विवेकानन्द मिलन समिति के बसंत कुमार जिंदल, ब्रजेश, हुकुम सिंह मीणा, मुकेश गुर्जर, धर्मवीर फौजदार, डिंपल व अन्य पदाधिकारियों ने आगंतुक लोगों का आभार प्रकट किया।
