ओ पी सोनी, indireporter.com
सतना सेंट्रल जेल की सहायक जेल अधीक्षक ने उम्रकैद के सजा काट चुके कैदी से रचाया विवाह
मध्य प्रदेश के सतना सेंट्रल जेल की सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट चुके पूर्व कैदी धर्मेंद्र सिंह (उर्फ अभिलाश) की शादी 5 मई 2026 को छतरपुर जिले के लवकुशनगर में हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी।
इस अनोखी शादी की खबर सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में चर्चा तेज हो गई है।
जेल में हुई थी पहचान फिरोजा खातून सतना सेंट्रल जेल में सहायक जेल अधीक्षक (वारंट शाखा) के पद पर कार्यरत थीं। धर्मेंद्र सिंह (निवासी चंदला, छतरपुर) 2007 के हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और जेल में वारंट व दफ़्तर से जुड़े काम में मदद करता था।इसी दौरान दोनों के बीच पहचान हुई और संपर्क बना रहा।
करीब 14 साल जेल में रहने के बाद अच्छे आचरण के आधार पर धर्मेंद्र की रिहाई हुई। रिहाई के बाद दोनों के बीच संपर्क बना रहा और 5 मई 2026 को दोनों ने लवकुशनगर में विवाह कर लिया।
VHP-बजरंग दल ने कराया कन्यादान , मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिरोजा खातून के परिवार के शादी में शामिल न होने पर स्थानीय विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल से जुड़े लोगों ने कन्यादान की रस्म पूरी कराई।
