ज्योतिरादित्य शर्मा, इन्डी रिपोर्टर
‘इंडिया स्किल्स’ प्रतियोगिता में राजस्थान के प्रतिभागियों ने जीते 19 मेडल
दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिता ‘इंडिया स्किल्स 2023-24’ में विभिन्न श्रेणियों में राजस्थान के प्रतिभागियों ने 19 पदक जीते।
राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के सीएमडी पीसी किशन ने बताया कि ‘इंडिया स्किल्स’ के तहत राज्य स्तर पर आयोजित कौशल प्रतियोगिता के विजेता 29 प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड, 5 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज और 9 ‘मेडल ऑफ एक्सीलेंस’ जीते। केमिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी में पिलानी के श्रेयांश शर्मा एवं वूवन फैब्रिक डिजाइन डेवलपमेंट में जोधपुर की पारुल ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इन विजेताओं को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने कौशल प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
