राजेश कुमावत indireporter.Com
जयपुर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज विश्व पर्यावरण दिवस श्री कल्पतरु संस्थान की सक्रिय कार्यकर्ता और राजस्थान पुलिस में उप निरीक्षक के तौर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सामाजिक कार्यकर्ता उमा व्यास, मानवता की सेवा में जुटी हुई है। बाइस हज़ार से ज्यादा पौधे लगाकर संरक्षित कर चुकी हैं ट्रीमैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर पर्यावरणविद् विष्णु लाम्बा को, अपना आदर्श मानती है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम प्रमुख एरिक सोलहेम ने भी वीडियो संदेश के जरिए दि हैं बधाई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जुड़े उमा के ग्रीन लंग्स अभियान से।
सामाजिक कार्यकर्ता उमा व्यास एक सामान्य किसान परिवार से संबंध रखती हैं। उमा के संघर्ष और साहस का ही परिणाम था कि वे सरकारी अध्यापिका बनी और श्रेष्ठ सेवाएं दी ।
कठोर परिश्रम करके राजस्थान पुलिस में उप निरीक्षक के तोर पर चयन हुई । उमा सहित तीन बहने पुलिस में है।
श्री कल्पतरु संस्थान के कार्यों से प्रभावित हुई, सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं देना शुरू किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव भी उमा व्यास के समर्थन में आगे आए हैं।
उमा व्यास प्रसिद्ध पर्यावरणविद् विष्णु लाम्बा को अपना आदर्श मानती है। लाम्बा का जीवन राष्ट्र और समाज के लिए निस्वार्थ समर्पण का पर्याय है। उमा के परिवार के अन्य सदस्य श्री कल्पतरु संस्थान से जुड़े हैं और उनकी बड़ी बहन प्रतिदिन एक पौधा लगती ही नहीं, उसका संरक्षण भी करती है।
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के छठे प्रमुख श्री एरिक सोलहेम ने भी एक संदेश जारी करके उमा के कार्यों की प्रशंसा की है। एरिक सोलहेम भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को चैंपियन ऑफ द अर्थ अवॉर्ड भी दे चुके हैं।
स्वस्थ भारत के संकल्प को ध्यान में रखकर वे केमिकल युक्त सिंदूर के स्थान पर प्राकृतिक सिंदूर को स्थापित करने के लिए लाखों बीज एकत्रित करके पौधे तैयार करने में संस्थान के अन्य वॉलिंटियर्स की मदद कर रही है।
जयपुर में रहने वाली उमा वर्तमान में सब इंस्पेक्टर के तौर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
