राजेश कुमावत, indireporter.Com
पर्यावरण को बचाने में सहयोग करने वाले मित्रों का “वृक्ष मित्र पुरस्कार 2024 “
जयपुर आगामी 16 जून रविवार को श्री कल्पतरू संस्थान अपना वार्षिक कार्यक्रम “वृक्ष मित्र सम्मान समारोह” श्याम ऑडिटोरियम कृषि अनुसंधान केंद्र दुर्गापुरा जयपुर आयोजित किया जाएगा। पर्यावरण बचाने में सराहनीय सेवाएं देने वाले श्री कल्पतरू संस्थान के स्वयंसेवकों और सहयोगियों को गणमान्य व्यक्तियों ‘वृक्ष मित्र’ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
वृक्ष मित्र सम्मान समारोह में वैश्विक स्तर के गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति हम सब प्रदेश वासियों के लिए गौरवान्वित करने वाली रहेगी।
“वृक्ष मित्र सम्मान समारोह” में आने वाले सभी अतिथियों एवं मेहमानों से निवेदन है कार्यक्रम में प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का कोई भी सामान ना लाएं, जिससे प्रकृति को नुकसान होता हो।
वृक्ष मित्र कार्यक्रम समय से प्रारंभ होकर समय पर समापन होगा. अत कृपया निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व पधार कर अपना स्थान ग्रहण करें!
