राजेश कमावत , indireporter.con
वरुण शर्मा को ‘गैस लीक डिटेक्टर सेफ्टी डिवाइस’ के पेटेंट पर मिला सम्मान
जयपुर। जामडोली जयपुर स्थित केशव विद्यापीठ समिति द्वारा संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध शंकर लाल धानुका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आज एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन कर युवा नवाचारी वरुण शर्मा को उनके उत्कृष्ट तकनीकी नवाचार के लिए सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि वरुण शर्मा को उनकी बनाई गई ‘गैस लीक डिटेक्टर सेफ्टी डिवाइस’ (Gas/LPG Leak Detection Safety Device) के लिए आधिकारिक पेटेंट प्राप्त हुआ है।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने वरुण शर्मा के इस तकनीकी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह सुरक्षा उपकरण गैस रिसाव से होने वाले गंभीर हादसों की रोकथाम में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर वरुण शर्मा और उनके पिता को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य रूप से केवीपी के अध्यक्ष ओ. पी. गुप्ता, सचिव मेघ सिंह चौहान एवं संयुक्त सचिव अशोक गुप्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश सोखिया तथा प्राचार्या श्रीमती सुरुचि ने भी समारोह में भाग लिया और वरुण शर्मा को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
