राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है। जिसके तहत कभी तेज, कभी मध्यम बारिश हो रही है। जयपुर में अब तक लगभग 6 इंच से अधिक बारिश
करौली: हिण्डौन में बाढ़ के हालात , बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आए हिण्डौन के समाज सेवी संगठन, लोगों को भोजन, दूध, पानी का कर रहे हैं प्रबंध, कॉलोनी और बाजारों में जल भराव के कारण कल से घरों से नहीं निकल पा रहे हैं हजारों लोग, जल भराव के कारण लोगों को हुआ है करोड़ों रुपए का नुकसान, बिजली, पानी और भोजन के लिए तरस रहे हैं घरों में कैद लोग
में बारिश का दौर लगातार जारी है. ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया है। रविवार तक राजस्थान में सामान्य से 40% अधिक बारिश दर्ज की गई है।
जैसलमेर में सामान्य से 134% अधिक बारिश, दौसा में सामान्य से 107 प्रतिशत और टोंक में सामान्य से 105 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. जबकि डूंगरपुर और बांसवाड़ा में सामान्य से 24% कम बारिश दर्ज की गई है. जबकि सिरोही में सामान्य से 20% बारिश कम हुई है.
पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के आंकड़े पर नजर डाली जाए तो करौली में 380 एमएम बारिश दर्ज हुई है. करौली में 15 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई है. निवाई में 137 MM जबकि श्रीमहावीरजी में 118 MM बारिश दर्ज हुई है. शाहबाद में 115,सीकरी में 108,सपोटरा में 95, हिंडौन में 93, टोंक तहसील में 95 MM बारिश दर्ज हुई है. प्रदेश में 15 स्थान पर भारी बारिश हुई है. सवाई माधोपुर के बौंली में 82, मलारना डूंगर में 64, वजीरपुर में 67, गंगापुर सिटी में 58, दौसा के रामगढ़ पचवाड़ा में 71, राहुवास में 45, करौली में 145, श्रीमहावीरजी में 90, सपोटरा में 83, जयपुर के आंधी में 58, तूंगा में 57 और केकड़ी 67 एमएम बरसात दर्ज की गई है।
भरतपुर जिले के बयाना थाना इलाके में बाणगंगा नदी में नहाते समय 7 युवकों की डूबने से मौत, सभी की उम्र 18 से 22 साल के बीच है ।ग्रामीणों ने एक घंटे के रेस्क्यू के बाद शवों को पानी से बाहर निकाला।
