शिव वर्मा, indireporter.com
आधुनिक मारवाड़ के निर्माता महाराजा उम्मेद सिंह जी की 121वीं जयंती समारोह
मारवाड़ वासियों ने स्वर्गीय महाराजा उम्मेद सिंह जी द्वारा कराये विकास कार्यों को किया याद।
जोधपुर, 8 जुलाई। आधुनिक मारवाड़ के निर्माता स्वर्गीय महाराजा उम्मेद सिंह जी की 121 वीं जयंती सोमवार को प्रात स्टेच्यू सर्किल पुष्पांजलि समारोह का आयोजन हुआ।
महाराजा गजसिंह द्वारा पूजा की गई व पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय महाराजा उम्मेद सिंह जी का स्मरण किया । पंडित ललित त्रिवेदी ने पूजा कराई ।
एच एच महाराजा उम्मेद सिंह जी रिलिजियस ट्रस्ट के महाप्रबंधक जगत सिंह राठौड़ ने बताया कि समारोह मे मुख्य अतिथि हैडक्वाटर 1 2 कोर्पस के लेफ्टिनेट जनरल मोहित मल्होत्रा के (एवीएसएम, एस एम) एवं नगर निगम महापौर उत्तर कुंती देवड़ा, डीआरएम पंकज कुमार सिंह व एयर ऑफिसर कमांडिंग जोधपुर एयर कमांडोर एस के तालियान (वीएम )के विशिष्ट आतिथ्य में पुष्पांजलि अर्पित की गई। सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज , आर के वीर विक्रम सिंह व राव राजा परीक्षित सिंह ने भी पुष्पांजलि अर्पित की ।
समारोह स्थल पर प्रभू श्री मंदिर के सोहन लाल जैसलमेरिया , पंडित विजयदत्त पुरोहित ,मौलाना मसी दुह जमा, श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के ज्ञानी जयपाल सिंह, एसएम चर्च सरदारपुरा के अमित कुमार द्वारा महाराजा उम्मेद सिंह जी के कार्यों के बारे में अपने अपने धर्म के अनुसार विशेष प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
चौपासनी विद्यालय के केसरिया साफा पहने छात्र श्रवण सिंह जैतावत व हितेन्द्र सिंह बुचेटी के निर्देशन में व मौलाना अबुल कलाम आजाद सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के स्काउट व एनसीसी छात्रों के हाथो में महाराजा उम्मेद सिंह जी की जयंती के बैनर लिए हुए उपस्थित थे।
मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, कुंभ सिंह पातावत , महाराज सुमन सिंह , महाराज मदन सिह , हर्षवर्धन सिंह भांवरी , एम जी एच अधीक्षक डॉ फतेह सिंह भाटी , कर्नल लक्ष्मणसिंह गुढा , कर्नल गिरेंद्रसिंह दारवां , कर्नल लक्ष्मण सिंह गुढा , कर्नल हिम्मत सिंह , छोटू सिंह बुचेटी , दलपत सिंह खीची , विशन सिंह सोढा , इंद्रजीत सिंह नाथावत, ,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गजेंद्रसिंह राठौड़, , पर्यावरण प्रेमी प्रसन्नपुरी गोस्वामी, हिज हाइनेस महाराजा उम्मेद सिंह रिलिजियस ट्रस्ट के सचिव कल्याण सिंह राठौड़, प्रो हरदयाल सिंह राठौड़ , राजेन्द्र सिंह लीलिया , भूपत सिंह अवाय ,भागीरथ वैष्णव, फारूक अहमद, राजकुमार सिंह रोड़ला , महाराजा मानसिह पुस्तक प्रकाश शोध केंद्र के सहायक निदेशक डॉ महेंद्र सिंह तंवर , दिलीप सिंह राठौड़ ,डॉ शक्ति सिंह खाखड़की , रतनसिंह चंपावत, रणजीत सिंह ज्याणी, कैप्टन लक्ष्मणसिंह शेखावत , राम जी व्यास ,श्याम सुरेन्द्र सिंह डॉवरा , रतन सिंह चाम्पावत सुरेंद्र सिंह केतु, प्रबंधक संस्कृति मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट घर्मांशु बोहरा सहित अनेक नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मेहरानगढ़ बैंड द्वारा सुमधुर दोनों की प्रस्तुति दी गई व राज नगारची शहनाई वादक उमर रमजान ने शहनाई वादन किया। कार्यक्रम का संचालन नेमीचन्द ने किया। कार्यक्रम के अंत में मेहरानगढ़ की बैंड की धुनो के साथ राष्ट्रगान हुआ।
