मनोज कुमावत, indireporter.com
आमेर रोड पर प्राचीन मंदिर, छतरी एवं संतों के पद चिह्न तोड़ने का मामला आया सामने, स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में ही दी गई थी पुलिस को लिखित शिकायत
जयपुर । गोविंद नगर पश्चिम, आमेर रोड पर कपूर कारपेट के पास प्राचीन छतरियों एवं प्राचीन शिव मंदिर को तोड़कर मूर्तियों को खुर्दबुर्द करने की शिकायत मिलने पर मौके पर हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने जाकर जानकारी ली।
मौके पर पुरातत्व प्राचीन छतरियों की तोड़ना पाया गया। साथ ही प्राचीन शिव परिवार को तोड़कर फेंक दिया गया। प्राचीन छतरियों पर संतों के पद चिह्न बने हुए है जो हिंदू धर्म की धार्मिक आस्था से जुड़े हुए है। स्थानीय लोगों द्वारा मंदिर की पूरा संपदा को तोड़ने की सूचना पुलिस थाना ब्रह्मपुरी को दिए जाना बताया गया। पुलिस को सूचना के बाद भी मंदिर तोड़ने से आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है। संपूर्ण प्रकरण में पुलिस एवं निगम प्रशासन की संलिप्तता प्रतीत हो रही है।
हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने निगम एवं पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जमकर डटकर लगायी और इस प्रकरण में दोषी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
