राजेश कुमावत indireporter.com
शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर हुआ आयोजित
जयपुर, 27 अक्टूबर। सनातन फाउण्डेशन के तत्वाधान में पूज्यनीया श्रीमती भंवरी देवी जी के स्मृति दिवस पर नि: शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन आज प्रात: 10 से 1 बजे तक देवी नगर, न्यू सांगानेर रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मन्दिर,विश्वकर्मा जांगिड़ सेवा समिति (जांगिड़ धर्मशाला) पर आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप महापौर सरोज कंवर ने दीप प्रज्ज्वलित कर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने सनातन फाउण्डेशन द्वारा आयोजित इस आयेजन की सराहना की, उप महापौर ने सभी चिकित्सको को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह सोडाला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सुविधाएं
शिविर में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा,दंत चिकित्सा, एलोपैथी चिकित्सा, आयुर्वेद चिकित्सा, होम्योपैथी चिकित्सा, न्यूरो चिकित्सा, अस्थि रोग चिकित्सा, फिजियोथैरेपी की सुविधाओं के साथ, मधुमेय की भी नि:शुल्क जांच की गई। सैकड़ों लोगों ने सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया।इनका रहा सहयोग डॉ. अनिल नायर पूर्व CMO, राज. चिकित्सालय, देवी नगर, वैध मुकेश शर्मा आयुर्वेद फिजियो वेलनेस सेंटर, शास्त्री नगर, डॉ. अशोक सोलंकी अरावली होम्यो एंड रिसर्च सेंटर, जगतपुरा, फिजियोथैरेपी डॉ. कोनिका भोजक, एडवांस न्यूरो एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द डेंटल होम, ए. एस. जी आई हॉस्पिटल, ओवल डायग्नोस्टिक श्याम नगर ने अपनी सेवाएं प्रदान की।इन संस्थाओं का मिला सहयोगसेवा भारती, जयपुर, ट्री ग्रुप, जयपुर, पुण्यार्थम,समर्थ सारथी वेलफेयर सोसायटी, जयपुरसम्पर्क सूत्ररणजीत सिंह सचिव 9828206070 7014106817
