पवन नागोरी, indireporter.com
कोलकाता के बहुचर्चित R g kar hospital में महिला डॉक्टर से रेप के बाद हत्या से बंगाल सहित पूरा देश सदमे में है , देश भर में डॉक्टर हड़ताल कर विरोध दर्ज करवा रहे हैं, हत्याकांड के विरोध मे आज कॉलेज स्ट्रीट से विशाल जुलूस निकाला कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध जुलूस में हजारों छात्रों एवं डॉक्टर ने महिला हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन किया और घटना में शामिल अपराधियों को फांसी देने की मांग की गई। इस दौरान वी वांट जस्टिस के नारे लगाते हुए छात्र छात्राओं ने अपना गुस्सा जाहिर किया।
राष्ट्रीय चिकित्सक संगठन , IMF के अध्यक्ष और सचिव कोलकाता पहुंच गए हैं, और वे मृतक महिला डॉक्टर के परिवार वालों को समुचित न्याय एवं सुरक्षा दिलाने की सरकार से मांग करेंगे।
महिला डॉक्टर हत्याकांड के विरोध मे भाजपा विधायक सुभेंदु अधिकारी बंगाल विधानसभा में धरने पर बैठे हैं, और, राज्यपाल से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हटाने की मांग की है।
