ज्योतिरादित्य शर्मा, indireporter.com
कपासन न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर पर दिन दहाड़े हुई चोरी के तीन की और गिरफ्तारी
चोरी का माल खरीददार सहीत तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का बाकी माल सोने चांदी के जेवरात बरामद।
कानुन के हाथ लम्बे होते हैं”- कहावत को कपासन थाना पुलिस एंव साईबर सैल टीम चित्तौडगढ ने किया चरितार्थ।
चित्तौड़गढ़, 4 अगस्त। कपासन में दो न्यायिक मजिस्ट्रेट के आवास पर दिन दहाड़े हुई चोरी के मामले में कपासन थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी की है, चोरी के माल के खरीददार व आरोपियों को वाहन उपलब्ध कराने वाले सहीत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का शेष माल सोने चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि कपासन के दो न्यायिक मजिस्ट्रेट उदयपुर भुवाना निवासी महेन्द्र पुत्र प्रेमाराम सोलंकी एवं मध्यप्रदेश के सागर जिले के निष्ठा पाण्डेय पुत्री उमा शंकर पाण्डेय के कपासन स्थित सरकारी आवासों से 20 जुलाई को दिन दहाड़े पीछे की खिडकी तोड कर चोर अन्दर घुस कमरों का एवं आलमारीयो से आभुषण, सोने चाँदी के जेवरात व किमती सामान नगदी चुराकर ले जाने की घटना का खुलासा करते हुए कपासन थाना पुलिस व साइबर सेल की टीम ने पारदी गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया।
मामले में चोरी के शेष माल की बरामदगी करने एवं चोरी के माल को खरीदने वाले व आरोपियों को वाहन उपलब्ध कराने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह व डीएसपी कपासन अनिल सारण के सुपरविजन में थानाधिकारी कपासन रतन सिंह पुलिस निरीक्षक, लादुलाल उप निरीक्षक, एएसआई तेजमल, साईबर सैल के हैड कानि. राजकुमार, कानि. रामावतार व गणपत, कपासन थाने के कानि. वेदप्रकाश व राजेश द्वारा तकनीकी रूप से अनुसंधान करते हुए नकबजनी की वारदात करने वाले पूर्व में गिरफ्तार व पुलिस रिमांड पर चल रहे चारो आरोपियो से चोरी के माल को खरीदने वाले मध्यप्रदेश के सिहोर जिले के राहुल पुत्र दयानन्द पारदी व सिहोर जिले के प्रेमालय रोड आष्टा थाना आष्टा अंकित पुत्र राजेन्द्र सोनी को एवं चोरी के लिए गाडी उपलब्ध कराने वाले सिहोर जिले के गोलू जितेन्द्र पुत्र कैलाश चन्द्र शर्मा, गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया जिनसे चोरी का शेष माल सोने चांदी के जेवरात बरामद किये गये है।
