दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली । श्री सिद्ध पीठ गजानंद मंदिर नागा बाबा बगीची पाली के कार्यकारी महंत सुरेश गिरी की प्रेरणा से बांगड़ अस्पताल में तैयार किए गए आधुनिक वेटिंग रूम का उद्घाटन रविवार को संतों एवं जिला कलेक्टर की मौजूदगी में किया गया जहां चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद ।
जिला कलेक्टर एल एन मंत्री बांगड़ अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर कैलाश परिहार, सेवानिवृत्ति अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर एच एम चौधरी, डॉक्टर आर के बिश्नोई, डॉक्टर ओ पी सुथार, डॉ प्रभुदयाल की उपस्थिति में बांगड़ अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई, प्रसव कक्ष एवं वार्डों में भर्ती मरीजों के परिजनों को राहत देने के उद्देश्य से तैयार किए गए वेटिंग रूम का संतों की मौजूदगी में लोकार्पण किया गया । इस मौके पर यहां लगाई गई भगवान गणेश की प्रतिमा का अनावरण जिला कलेक्टर एल एन मंत्री ने किया वहीं इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने नागा बाबा बगीची के संतों की प्रेरणा से तैयार किए गए वेटिंग रूम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे आने वाले मरीजों को काफी सुविधा मिलने लगेगी इसके लिए उन्होंने निर्माण से जुड़े सभी संतों का आभार व्यक्त किया । इस दौरान कार्यक्रम में महंत चंचल गिरी, श्रीमहंत नारायण गिरी, महामंडलेश्वर सहजानंद गिरी, नागा बाबा बगीची के कार्यकारी महंत सुरेश गिरी, महंत रामगिरी, महंत कन्या गिरी, महंत महाकाल गिरी, महंत ब्रह्मचारी संत कार्यक्रम में मौजूद रहे जिन्होंने यहां लगाए गए शिलालेख का अनावरण किया । इस अवसर पर जिला कलेक्टर एल एन मंत्री चिकित्सा अधिकारियों के साथ-साथ संतों का भी स्वागत किया गया । सुरेश गिरी की प्रेरणा से वेटिंग रूम में आरो वाटर सिस्टम, लोगों के बैठने के लिए 10 चेयर, टेलीविजन, मोबाइल चार्जर पाइंट, पुरुष एवं महिलाओं के लिए शौचालय के साथ-साथ यहां वॉटर फाउंटेन के ऊपर भगवान गणेश की प्रतिमा लगाई गई है । कार्यक्रम में कानसिंह राणावत, राजेंद्र सिंह उदावत, जवान सिंह, एल के कल्ला, शरद ओझा, कुशल देवड़ा, हनुमान कुमावत, सुभाष त्रिवेदी, सुरेश कुमावत, राजेंद्र पवार शाहिद बड़ी संख्या में नागा बाबा बगीची से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद थे । इन लोगों ने सभी अतिथियों एवं संतों का स्वागत किया ।
