दीपक शर्मा,indireporter.com
पाली का चुनाव भाजपा ने किया हाईटेक
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा
भाजपा पाली में भारी वोटोंसे जीत रहा हैं, बोर्ड हमारा बनना तय – बावनकुले
पाली। नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति को हाईटेक स्वरूप देते हुए प्रचार अभियान को नई गति दी है। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एवं राजस्थान नगर निगम चुनाव के प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पाली पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा का संचार किया।उन्होंने विश्वास जताया कि पाली की जनता भाजपा के विकास और सुशासन के संकल्प के साथ खड़ी है तथा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजय मिलेगी और बोर्ड भाजपा का ही बनेगा।
बावनकुले ने कहा कि पाली की महिलाएं, युवा और सभी वर्गों के नागरिक भाजपा को विजयी बनाने का मन बना चुके हैं। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम नागरिक तक पहुंचाने के लिए भाजपा की सरकार को देश, राज्य और पाली तीनों स्तरों पर मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने पाली को ‘ट्रिपल इंजन’ वाली विकास व्यवस्था से जोड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बावनकुले ने महाराष्ट्र में होने वाले नाशिक कुंभमेले का निमंत्रण भी पाली की जनता को दिया।
भाजपा ने चुनाव प्रचार को तकनीक से जोड़ते हुए वोटिंग स्लिप वितरण के लिए विशेष मशीन एवं ऐप लॉन्च किया है। इसके माध्यम से मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र और बूथ की जानकारी वाली पर्ची घर तक उपलब्ध कराई जाएगी। तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से भाजपा का चुनाव अभियान अधिक व्यवस्थित, सटीक और जनसंपर्क केंद्रित हो गया है।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि पाली में पार्टी के पक्ष में मजबूत माहौल है और आगामी चुनाव में भाजपा की शानदार जीत सुनिश्चित है।
