राजेश कुमावत, indireporter.com
गलता कुंड में डूबने से दो चचेरे भाई कि मौत
राजेश कुमावत indireporter.com
जयपुर गलताकुंड में डूबने से चचेरे भाई कि मौत दोस्तों के साथ आए थे ,
जयपुर के गलताकुंड में डूबने से सोमवार दोपहर दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। अपने दोस्तों के साथ कावड़ लेने के लिए गलताजी आए थे। तेज बरसात के दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों भाई गलता कुंड में डूब गए।
सब इंस्पेक्टर गिरिराज ने बताया- हादसे में सवाई माधोपुर निवासी सोनू (20) पुत्र राजू कोली और राहुल (23) पुत्र छोटा लाल कोली की मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई कानोता में पालड़ी मीणा में रहते थे। सोमवार दोपहर करीब 12:45 बजे तीन दोस्तों के साथ दोनों चचेरे भाई गलताजी कावड़ लेने आए थे। गलताजी पहुंचते ही सीढ़ियों पर अपने तीनों साथियों को चढ़ता छोड़कर भागते हुए नहाने के लिए जनाना कुंड में छलांग लगा दी।
बारिश के दौरान वहां मौजूद लोगों के बाहर निकलने के लिए आवाज लगाई। कुछ देर बाद दोनों एक-दूसरे को पकड़ पानी में डूबते दिखाई दिए। दोनों युवकों को डूबते देखकर लोगों ने हंगामा मच गया। गलतागेट थाना पुलिस ने सूचना पर तुरंत सिविल डिफेंस टीम को कुंड में रेस्क्यू के लिए उतारा। सिविल डिफेंस टीम को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों भाइयों के शव मिले। कुंड से शवों को बाहर निकालने के बाद गलतागेट थाना पुलिस ने SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।
