By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: सरकारी पानी का बोरिंग 8 महीने में 21 बार हुआ खराब, पेयजल को तरसे लोग
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > अपराध समाचार > सरकारी पानी का बोरिंग 8 महीने में 21 बार हुआ खराब, पेयजल को तरसे लोग
अपराध समाचारखेलतकनीकीपर्यावरणभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनराजस्थान समाचारस्वास्थ्य

सरकारी पानी का बोरिंग 8 महीने में 21 बार हुआ खराब, पेयजल को तरसे लोग

Rajesh Kumawat
Last updated: June 14, 2026 12:39 pm
Rajesh Kumawat Published June 14, 2026
Share
SHARE

रमेश कुमार रावत, indireporter.com

अशोक विहार चौमूं का सरकारी बोरिंग आठ महीने में 21 बार खराब, एसडीएम, मुख्यमंत्री, जलदाय मंत्री, मुख्यसचिव एवं एम डी को ईमेल कर सही करवाने की अपील की

चौमूं की अशोक विहार कॉलोनी में स्थापित सरकारी बोरिंग का गत आठ महिने में 21 बार खराब होना एक विचारणीय विषय है। इस संबंध में अशोक विहार चौमूं के निवासी रमेश कुमार रावत ने जो कि गैंगटोक मे नोकरी कर रहे है, उन्होंने गैंगटोक से एसडीएम चौमूं आशीश शर्मा को ईमेल से जानकारी देकर बोरिंग को सही करवाने का निवेदन किया है। इसके साथ ही इसकी एक प्रति ईमेल सीसी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, भजनलाल शर्मा, माननीय जलदाय मंत्री राजस्थान सरकार, श्री कन्हैयालाल, माननीय मुख्य सचिव, श्री. वी. निवासन, माननीय एमडी, जेजेएम एंड एक्स ओफिसो सेक्रेटरी, श्री राजन विशाल को भी ई-मेल के जरिये भेजी है। जलदाय विभाग के एईएन साहब सुनिल कुमावत को फोन एवं वाट्अप एवं लिखित में शिकायत भी दर्ज कराई गई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं मिलने के कारण स्थिती ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसके चलते बोरिंग से पेयजल सप्लाई नियमित नहीं हो रही है एवं वही बोरिंग में लगी सार्वजनिक टूटी से पानी नहीं मिलने के कारण जिन परिवारों के घरों में पानी नहीं आता है एवं जो वहां से बर्तन भरकर पानी लाते है एवं खाना बनाकर अपना जीवन यापन कर रहे है उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अशोक विहार कॉलोनी के आराध्य देव शिवालय में विराजमान बाबा भोलेनाथ एवं उनके परिवार की सेवा पूजा, साफ-सफाई में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बोरिंग के खराब होने का कारण बेरिंग का फ्यूज उड़ जाना, बेरिंग का तार जल जाना, बेरिंग की मोटर खराब होना, बेरिंग को कभी बिजली के पोल से लाईट न मिलना, बेरिंग के इलेक्ट्रीसिटी बॉक्स का खराब होना, बेरिंग का लोड नहीं उठाना, बेरिंग के पाईप को बदलना आदि है। इस संबंध में अशोक विहार निवासी रमेश कुमार रावत ने एसडीएम से निवेदन किया है कि बोरिंग में उपरोक्त सभी कमियों को एक बार दिखवाकर, सभी कमियों को दूर कर एक बार स्थायी समाधान देने की कृपा करें जिससे की बोरिंग कुछ महीनों या साल से दो साल तक को काम करे, जैसे की क्षेत्र में अन्य बोरिंग काम कर रहे है।इसके साथ ही रमेश कुमार रावत ने ईमेल पत्र में एडडीएम चौमूं को कहा कि उनके में पिछले कई सालों से धर के नलों में पानी नहीं आ रहा हे, लेकिन वे जलदाय विभाग चौमूं को नियमित बिल का भुगतान कर रहे है। इस संबंध में घर में नल में पानी आ जाये ऐसी व्यवस्था इस बोरिंग को ठीक करवाकर करवाने का अनुरोध किया है एवं व्यक्तिगत रूप से समस्या की तहकीकात कर, फाईलों की छाानबीन कर स्थायी समाधान देने की बात कही है।इतनी बार बोरिंग का खराब होनेा, उसे ठीक करवाने के लिये ठेकेदार को जलदाय विभाग की ओर से पैसा देना, जनता के पैसे का दुरूपयोग है। यदि विश्वसनीय सुत्रों की माने तो एक बार में बोरिंग खराब होने एवं इसको ठीक करवाने के लिये जलदाय विभाग का कर्मचारी, ठेकेदार एवं ठेकेदार का आदमी आता है, साथ में उनका वाहन। एक बार बोरिंग को सही करने में 2000 हजार से पांच हजार रूपये लगते है। पूरी चौमूं नगर में करीब 144 बोरिंग लगे हुये है, जिनको समय-समय पर ठीक करवाया जाता है। इस हिसाब से देखा जाए तो साल में लाखों करोड़ों रूपये तो बोरिंग को ठीक करने में ही चले जाते है। यदि जलदाय विभाग मुश्तेदी एवं सूझ बूझ से काम करे तो बोरिंग को सुधारने की रकम में कमी की जा सकती है। इसके साथ ही लाखों रूपये बचाकर जहां आवश्यक हो वहां पर नए बोरिंग या पानी के अन्य संसाधन विकसित किये जा सकते है। साथ ही स्थायी समाधान नहीं मिलने पर बार-बार कर्मचारियों का एक ही बोरिंग को ठीक करने के लिये आने से मैन पावर का दुरूपयोग होने के साथ ही उन्हे जो तन्ख्वाह मिल रहीं है उसका भी आउट पुट नहीं आ रहा है। साथ ही चौमू क्षेत्र में एईएन साहब का ओवरलोड वर्क का हवाला देकर बोरिंग का कई दिनों तक खराब होने के कारण लोगों को भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अशोक विहार निवासी रमेश कुमार रावत ने एसडीएम चोमू आशीष शर्मा को दिनाक 11 जून 2026 को दूरभाष पर मोबाइल के जरिये सुबह 9:33 AM पर करीब दो मिनट तीन सेकंड तक पानी की समस्या के बारे मे विस्तार से बताया तो उन्होंने पर्याप्त समय नहीं है, प्रतिदिन मेरे पास बहुत से काल आते है, यदि मे एक एक आदमी को दस दस मिनट देने लग गया तो क्या होगा! इसके बाद उन्होंने कहा कि समस्या को शॉर्ट संदेश के रूप मे भेज दे आज दिनाक 11 जून 2026 को सांयकाल से पहले इस पानी की समस्या का निदान करने की बात कही! इस पर रमेश कुमार रावत ने फोन पर एसडीएम चोमू आशीष शर्मा जी से कहा कि सर एक बार आप ईमेल पर पानी की समस्या को देख ले तो आप की बहुत कृपा होगी!

You Might Also Like

अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर के लिए जनता में उत्साह, मुख्य कार्यक्रम 21 जून को लखोटिय पार्क में होगा।

ओम पर्वत पर सूर्य कि पहली किरण के साथ गणेश, शिव, त्रिशूल, नदी, शेषनाग, आदि के होते हैं “अद्भुत दर्शन “

प्रकाश शर्मा राजस्थान सेपक टकरा संघ के कोषाध्यक्ष निर्वाचित

आसाम के एयर बेस पर बड़ा हादसा, वायु सेना का AN-32 विमान क्रैश, दो हिस्सों में बटा

विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के बेमिसाल 12 साल, आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
धार्मिक समाचारपर्यावरणशिक्षासकारात्मक खबरस्वास्थ्य

नवरात्रि की “नौ देवियां” देती है, पर्यावरण संरक्षण का संदेश: डॉ अशोक शर्मा, पर्यावरणविद्

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat October 1, 2024
महिला उद्यमियों के लिए “यशस्विनी” योजना जयपुर से शुरू
अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन पश्चिम बंगाल में मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया
जल संरक्षण पर्यावरण संवर्धन और गौ सेवा का संदेश
राजपुरोहित समाज के संत खेतेश्वर महाराज की भव्य शोभायात्रा,

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?