महेश कुमार साहु indireporter.com
भोले के भक्त दिव्यांगजनो की अनोखी कावड़ यात्रा
जयपुर, सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति दिव्यांगजनों का विशेष कावड़ यात्रा का आनंद देखने को मिला,
अखिल राजस्थान विकलांग परिषद की सातवीं विशाल कावड़ यात्रा सावन माह के सोमवार को पवित्र गलता तीर्थ स्थल से रवाना होकर सवाई मानसिंह अस्पताल स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहाँ सभी कावड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
दिव्यांग विशाल कावड़ यात्रा का जगह – जगह पर सभी समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया, हवा सभा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने सभी कावड़ियों का माला पहनकर स्वागत किया एवं होसला बढ़ाया।
अखिल राजस्थान विकलांग परिषद के अध्यक्ष महेश कुमार साहू ने बताया कि वर्ष 2018 से हमने दिव्यांगजन कावड़ यात्रा की शुरुआत की थी, आज हम दिव्यांग साथियों की ये सातवीं विशाल कावड़ यात्रा भगवान भोलेनाथ के प्रति हम दिव्यांग जनो की विशेष आस्था है ।
समाज सेवी अभय तिवारी ,अनुराग पालीवाल , आशीष शर्मा, रजनीकांत देवे, दुर्गेश देवे एवं सोनू ने दिव्यांग जनो पर पुष्प वर्षा , भोजन प्रसादी का भी सहयोग प्रदान किया इसके लिए हमारी संस्था अखिल राजस्थान विकलांग परिषद व सर्वोदय विकलांग सेवा समिति ने इनका आभार व्यक्त किया
