यश प्रताप सिंह, indireporter.com
कुशल खेल प्रशासक हनुमान सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं प्रदर्शन हैंडबॉल मैच
जयपुर, 28 अगस्त। जयपुर ज़िला हैंडबॉल संघ व हनुमान सिंह फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ व राज्य फुटबॉल संघ के पूर्व अध्यक्ष तथा राज्य ओलम्पिक संघ के पूर्व महासचिव स्व. हनुमान सिंह जी की 73वीं जयंती पर सवाई मान सिंह स्टेडियम स्थित हैंडबॉल मैदान पर बुधवार शाम को हैंडबॉल खिलाड़ियों ने मैत्री मैच खेल कर श्रद्धांजलि दी।
स्वर्गीय हनुमान सिंह जी की 73 जयंती पर खेले गए फ्रेंडशिप मैच को देखने के खेल मैदान में खिलाड़ियों का हुजूम उमड़ा, आओ खिलाड़ियों ने स्वर्गीय हनुमान सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर हैंडबॉल मैच का आनंद उठाया।
राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के मानद सचिव श्री यश प्रताप सिंह ने बताया कि मैत्री हैंडबॉल मैचो का आयोजन सभी जिलो में किया गया है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से 73वी जयंती पर श्रद्धांजली
