राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर, राजस्थान मुस्लिम फोरम और फोरम फॉर डेमोक्रेसी एंड कम्यूनल एमिटी राजस्थान, दमन प्रतिरोध आंदोलन राजस्थान, राजस्थान एवं अन्य जन संगठन संकल्प मात्र हिंदू राष्ट्र विशाल भगवा वाहन रैली के संदर्भ में जयपुर पुलिस कमिश्नर से मिले मिले।
जयपुर में 29 सितंबर 2024 को युवा शक्ति मंच के नेतृत्व में एक रैली का आयोजन किया जा रहा है,जो संविधान के मूल्यों के विपरीत है, जिसमे हिन्दू राष्ट्र के संकल्प के बात कही जा रही है इसका प्रचार सड़को पर होर्डिंग व सोशल मीडिया पर पोस्टर वीडियो के साथ किया जा रहा है। तथा इसका मार्ग रामगंज से होकर निकालने की सूचना भी सोशल मीडिया के माध्यम से दी जा रही है।
इस रैली के संबंध में हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालमुकुंद आचार्य का वीडियो भी वायरल हो रहा है। संविधान की शपथ लेकर विधायक बने बालमुकुंद आचार्य का कृत्य संवैधानिक प्रावधानों की खुली अवहेलना प्रतीत हो रही है। ये रैली व इसकी रूपरेखा संविधान के लोकतांत्रिक ढांचे के भी विपरीत है। इस रैली के आयोजन की सूचना देने व ऐसे आयोजन पर प्रशासनिक कार्यवाही के लिए इस डेलीगेशन ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की।
भारत देश एक धर्म निरपेक्ष देश है जो कि संविधान से चलता है संविधान में अलगाववाद की कोई जगह नहीं है। इस तरह की रैली निकालना असंवैधानिक एवं गैर कानूनी है। हम सभी जन संगठनों के प्रतिनिधी इस रैली का पुरजोर विरोध करते हैं और आपसे अनुरोध करते हैं कि इस तरह की असंवैधानिक रैली को अनुमति प्रदान नहीं की जाए। साथ ही सभी आम नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस आयुक्त ने डेलिगेशन को आश्वासन दिया की कोई भी कार्य सविधान के विरुद्ध नहीं होगा।
मोहम्मद नाजिमुद्दीन, जमात-ए-इस्लामी हिंद, राजस्थान किशनपोल विधायक अमीन कागज़ी, हाफ़िज़ मंज़ूर अली (जमीयत उलेमा हिन्द), शौकत क़ुरैशी, वक्फ बोर्ड राजस्था, वक़ार अहमद ख़ान, वेलफेयर पार्टी आफ इंडिया, राजस्थान,,डॉ. शाहबुद्दीन (अध्यक्ष एसडीपीआई) मुजम्मिल रिज़वी (महासचिव एपीसीआर और एफडीसीए, राजस्थान),मुजाहिद नक़वी (राजस्थान मिल्ली कौंसिल),
पप्पू कुरैशी (समाज सेवा दल), बसन्त हरियाणा (सचिव, राजस्थान नागरिक मंच)
अब्दुल लतीफ आरको
(अध्यक्ष, प्रांतीय मुस्लिम तेली पंचायत व राष्ट्रीय समन्वयक, इंटक) नईम कुरैशी (राजस्थान मुस्लिम फोरम), सुमित्रा चौपड़ा (सीपीआईएम), नीरज चौहान (जनवादी महिला समिति), इलियास कुरैशी(राजस्थान मुस्लिम फोरम)
रहबर रज़ा (शिया समुदाय) आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
