राजेश कुमावत,
Indireporter.com
कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी, चुनावों में जातिवाद, परिवारवाद और धर्म के नाम पर करती है राजनीतिः- सीएम भजनलाल शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्ऐ शाहिद वरिष्ठ नेताओं ने
झुंझुनूं, रामगढ़, दौसा और देवली-उनियारा में जनसभा को किया संबोधित
जयपुर, 24 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाहिद वरिष्ठ नेताओं ने आज झुंझुनूं, रामगढ़ अलवर, दौसा और देवली उनियारा विधानसभा उप चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ और सीएम शर्मा ने जहां एक ओर भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत के साथ जीताने का आह्वान किया, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के परिवारवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद और तुष्टिकरण को जनता के सामने रखते हुए ऐसी भ्रष्ट पार्टी के नेताओं को हराने की अपील की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने झुंझुनू से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू, रामगढ से सुखवंत सिंह, दौसा से जगमोहन मीणा और देवली उनियारा से राजेंद्र गुर्जर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को बर्बाद करने का काम किया। भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी जब भी चुनाव आते है तुष्टीकरण, जातिवाद और धर्म की राजनीति पर उतर जाती है। यमुना जल समझौते पर कांग्रेसी नेताओं की दोगली नीति स्पष्ट करते हुए सीएम ने कहा कि 50 साल तक कांग्रेसियों ने यमुना जल समझौते को अटकाए रखा और समझौता किया तो भाजपा सरकार ने। भाजपा कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं करती। आलू से सोना पैदा कर देंगे, ऐसा झूठ बोलने वाले कांग्रेस नेता शेखावाटी के लिए पानी की व्यवस्था करते तो ये धरती सोना उगलती। लेकिन इन्हें कुर्सी चाहिए, ये परिवारवादी लोग हैं। ये वे लोग हैं, जिन्होंने इस देश में भ्रष्टाचार को शुरू किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछले पांच साल तक जिसने भी युवाओं की आंखों में आंसू लाए थे, उन्हें छोडेंगे नहीं। डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने सड़कों पर संघर्ष किया है, मैं भरोसा दिलाता हूं कि पेपर लीक के दोषियों को को छोडेंगे नहीं। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना से सबसे ज्यादा फायदा दौसा के लोगों को ही होगा। भाजपा कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं करती, बल्कि जनता की सेवा के काम करती है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे दौसा जिले की विकास की तकदीर लिखेगा। हजारों पद खाली रहने के बावजूद कांग्रेस ने युवाओं का भला नहीं सोचा। अब दौसा में रोगजार के अवसर बढ़ेगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा प्रदेश के भागीरथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सभी सीटों पर बहुमत के साथ जीत दर्ज कराएगी। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आए दिन भ्रष्टाचार के गाथाएं सुनने और पढ़ने को मिलती थी। कांग्रेसियों ने 2जी स्पेक्ट्रम, पनडुब्बी घोटाला, कोयला, चारा घोटाला जैसे न जाने कितने घोटाले किए। लेकिन जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने है, हिंदुस्तान में कोई घोटाला नहीं हुआ। हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देना चाहिए। इनके समय भ्रष्टाचार का आलम यह था कि महाराष्ट्र के सीएम सरेआम कहते है कि घोटाले किए जाओ, चिंता मत करो, जब चुनाव आएं तो जनताके सामने पगड़ी रख देना, आशीर्वाद मिल जाएगा। यहां राजस्थान में भी लाल डायरी ने कई राज उजागर किए। कांग्रेसियों ने प्रदेशवासियों के गाढ़े पसीने की कमाई का पैसा अपनी जेब भरने में डालने का काम किया। पैसा जतना का, लूट मचाएं ये और फिर चुनाव में आकर वोट मांगते है। अब आपको फैसला करना है कि घोटालेबाजों को मौका देना है या फिर घोटालेबाजों को सलाखों तक पहुंचाने वाली भाजपा सरकार को।
