दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली नगर परिषद प्रशासन एवं पुलिस ने मिलकर वापस अतिक्रमण हटाओ अभियान में अलर्ट मोड पर आ गया है, शुक्रवार सवेरे पुराना बस स्टैंड से लेकर मंडिया रोड तक अतिक्रमण हटाया गया।
नगर परिषद उड़न दस्ता अधिकारी बादल सिंह मेड़तिया ने बताया कि अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगी, क्योंकि मानसून पुर्व नालों की सफाई का काम भी पूरा करना है।
पुलिस प्रशासन उषा यादव शहर कोतवाल के साथ पर्याप्त पुलिस जाप्ता लगाया गया है। पुराने बस स्टैंड पर सड़क पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों ने विरोध किया, मौके पर एसडीएम विमलेश राणावत के समझने के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारी राजी हो गए। अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है बादल सिंह मेड़तिया ने कहा कि यह पूरे पाली शहर में जहां-जहां नालों पर अतिक्रमण हो रखा है, वहां से अतिक्रमण हटाया जाएगा। क्योंकि बारिश के समय जल भराव बहुत ज्यादा रहता है। नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज भी मौके पर मौजूद रहे।
