दीपक शर्मा, indireporter.com
हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत पाली में निकली प्रभात फेरी एवं तिरंगा वाहन रैली
पाली, 10 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पाली में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत प्रातः 8 बजे व्यास सर्किल से प्रभात फेरी निकाली गई, वहीं दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट से तिरंगा वाहन रैली का आयोजन हुआ।हर घर तिरंगा अभियान के तहत सवेरे सोमवार को व्यास सर्किल से प्रभात फेरी को जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी, सुनिल भण्डारी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा द्वारा रैली को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना गया गया। रैली व्यास सर्किल से प्रारंभ होकर अहिंसा सर्कल होते हुए सुरजपोल पहुंची वहां से पुनः रैली कलेक्ट्रेट परिसर आकर समाप्त हुई।
तिरंगा रैली में आमजन, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारी व कार्मिक, स्काउट गाईड सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की एवं राष्ट्रीय एकता अखण्ड़ता की शपथ ली। रैली में अधिकाधिक प्रतिभागियों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया गया, इससे आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा ‘हम एक साथ हैं’ की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।कलेक्ट्रेट से रवाना हुई तिरंगा वाहन रैलीपाली शहर में दोपहर 1 बजे तिरंगा वाहन रैली को पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी द्वारा कलेक्ट्रेट से तिरंगा वाहन रैली को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना हुई। रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर सूरजपोल, लोढ़ा स्कूल, रोटरी क्लब, हिन्दू सेवा मंडल एवं बांगड़ स्कूल तिराहा होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।रैली के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के माध्यम से जिलेवासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया गया।
