राजेश कुमावत, indireporter.com
कोटा: चलती बस में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में SI सस्पेंड
कोटा। कोटा ग्रामीण जिले में 24 जुलाई 2026 को बूंदी से कोटा आ रही बस में एक 57 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर पर 18 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी SI को सस्पेंड कर उसके खिलाफ FIR दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार आरोपी SI सुरेश चंद शर्मा कनवास थाने में तैनात था। सब इंस्पेक्टरबस में सफर कर रहे था तभी बूंदी से युवती अपनी नानी के साथ बस में बैठी। आरोप है कि सफर के दौरान SI ने युवती के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर दोनों में बहस हो गई।
बस नयापुरा बस स्टैंड पहुंची तो युवती ने हंगामा किया और मामले की शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर नयापुरा थाने में छेड़छाड़ और SC/ST एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SP सुजीत शंकर ने SI सुरेश चंद शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। SP ने कहा “विभाग में इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं होगी। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”
वर्तमान में मामले की जांच DSP डॉ. पूनम चौहान कर रही हैं। पीड़िता के बयान धारा 164 CrPC के तहत कोर्ट में दर्ज कराए जा रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
