पवन नागोरी, indireporter.com
रमझोल उत्सव राजस्थान एवं कोलकाता को राजस्थानीयत से जोङने का सफल नवाचार : हिंगलाज दान रतनू
कोलकाता क्रियेटिविटी सेंटर का प्रांगण रमझोल 2.0 उत्सव के सफल आयोजन से शस्य श्यामला बंग भूमि पर संपूर्ण राजस्थान की संस्कृति को उतारने में सफल रहा, चार दिवसीय रमझोल 2.0 महोत्सव कोलकाता क्रियेटिविटी सेंटर का आयोजन बंगभूमि कोलकाता में संपूर्ण राजस्थान उतर आया। राजस्थान की कला,संस्कृति, साहित्य, संगीत, वेशभूषा, खानपान के समस्त रंगो से सराबोर रहा।
रमझोल 2.0 विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजस्थान सूचना केंद्र कोलकाता के सहायक निदेशक हिंगलाज दान रतनू ने कोलकाता क्रियेटिविटि सेंटर के में बोलते हुए कहा कि रमझोल 2.0 उत्सव अपनी जमीं से दूर सूदूर प्रवासी मारवाङीयों सहित बंगाल के संपूर्ण प्रबुद्ध जनमानस को राजस्थानीयत से जोङने का सफलतम नवाचार है।
उद्धाटन सत्र की मुख्य अतिथी कोलकाता क्रियेटिविटी सेंटर, सीईओ प्रसिद्ध उद्योगपति ऋचा अग्रवाल थी, बतौर विशिष्ट अतिथी के रूप में मंचासीन थी, सन्मार्ग की मैनेजिंग डायरेक्टर रूचिका गुप्ता एवं कोलकाता क्रियेटिविटी सेंटर की कल्चरल डायरेक्टर प्रमीला शाह तथा प्रसिद्ध विद्वान एवं थियेटर आर्टिस्ट अनुभा फतेहपुरिया। रमझोल 2.0 में चार दिवसीय विभिन्न सत्रों में राजस्थानी मांड के पद्मश्री अली गनी, सूफी एवं कबीर वाणी की अंतर्राष्ट्रीय गायक शबनम विरमानी, सहित देश के प्रख्यात सिंगर सौरिंदर मुलिक एवं सौम्य दास, राहगीर की स्वर लहरियों सहित घूमर, एवं साहित्य के सिरमौर राजेन्द्र केडिया एवं प्रियंकर पालीवाल, हिंगलाज दान रतनू की साहित्यिक दीठ से भी सराबोर रहा। रमझोल 2.0 उत्सव बंगाल और राजस्थान को जोङने में सफल रहा।
