दीपक शर्मा.पाली , indireporter.com
पूर्व सीएम राजे के काफिले में पुलिस की जीप पलटी,
राजे ने घायलों को घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पाली। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के काफिले में चल रही पुलिस की गाड़ी के पलट जाने से पुलिसकर्मी रूपाराम,भाग चंद,सूरज,नवीन व जितेंद्र घायल हो गए।
यह घटना पाली जिले के बाली की है, वसुंधरा राजे मंत्री ओटा राम देवासी की माता के निधन पर संवेदना व्यक्त कर उनके गांव मुंडारा से जोधपुर लौट रही थी।
जैसे जी पूर्व सीएम को इसकी जानकारी मिली,वे घायलों के पास पहुची और उन्हें एम्बुलेंस में बिठाकर राजकीय चिकित्सालय बाली रवाना किया। उनके साथ बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह को भेजा। जहाँ घायल पुलिस कर्मियों का समुचित इलाज किया।
घायल पुलिस कर्मियों को उपचार कर से कुशल उनके घर तक भिजवाया।
