राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर के आराध्य श्रीराधा गोविंद देवजी मंदिर के सहयोग से आर्ष संस्कृति दिग्दर्शन ट्रस्ट की ओर से सामुहिक निशुल्क “ब्राह्मण बटुक यज्ञोपवीत संस्कार” अधीनस्थ मन्दिर श्रीमुरली मनोहरजी रामगंज चौपड़, में महन्त अंजन कुमार गोस्वामी एवं सन्त महन्तो के सान्निध्य में विधिवत अभिजीत मूहूर्त में आगामी 5 जून 2025 को सम्पन्न कराया जायेगा।
आर्ष संस्कृति दिग्दर्शन ट्रस्ट के डा प्रशान्त शर्मा ने बताया आज दिनांक 19 मई 2025 तक 15 बटुकों का पंजीकरण हुआ है।
सामूहिक निःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार बटुको का पंजीकरण चालु है।
ब्राह्मण बटुक एवं उनके पिता को प्रातः 7 बजे कार्यक्रम स्थल पर अवश्य पहुंचना है, बटुक के अलावा परिजनों को प्रसादी के 10 कुपन दिये जायेगें।
एक श्रीफल एवं गुरु मंत्र दीक्षा की भेंट ब्राह्मण बटुक परिवार द्वारा गुरु को यथा श्रद्धा देना होगा एवं बटुक का मुण्डन घर से करवा कर आना है।
ब्राह्मण बटुक निशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार पंजियन के लिए संपर्क करें, Mob 8890889988
