राजकुमार पारीक, indireporter.com
भाजपा के नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते है सुधांशु त्रिवेदी
डॉ. सुधांशु त्रिवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे, कभी भी लग सकती मुहर
जयपुर। राष्ट्रीय राजनीति इन दिनों जिस नाम की गूंज से भरी हुई है, वह नाम है। डॉ. सुधांशु त्रिवेदी। केंद्रीय रक्षा मंत्री और पूर्व गृह मंत्री राजनाथ सिंह के राजनीतिक सलाहकार, राज्यसभा सदस्य, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, टीवी डिबेट्स के सटीक तर्कों से विरोधियों को चुप करा देने वाले वक्ता,
और राजनीति के गहरे अध्येता — डॉ. त्रिवेदी अब भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के भीतर उनके नाम को लेकर मजबूत सहमति बनती दिखाई दे रही है।
डॉ. सुधांशु त्रिवेदी लंबे समय से पार्टी में एक ऐसे नेता के रूप में पहचाने जाते हैं, जो संगठन की नब्ज़ से लेकर रणनीति तक हर पहलू को गहराई से समझते हैं। उनकी तार्किक क्षमता, इतिहास पर अद्भुत पकड़ और राजनीतिक परिपक्वता ने कई मौकों पर पार्टी को मजबूती दी है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यदि भाजपा नेतृत्व जल्द ही उनके नाम को औपचारिक रूप से मंजूरी दे देता है, तो यह निर्णय संगठनात्मक विस्तार, विचारधारा की मज़बूती और राष्ट्रीय राजनीति—तीनों पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।
देश के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देखने की उत्सुकता साफ दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हो सकता है।
विश्वसनीय सूत्रीय जानकारी के अनुसार जल्द हो सकता है भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधांशु त्रिवेदी का नाम घोषित
केंद्रीय रक्षा मंत्री व पूर्व गृह मंत्री राजनाथ सिंह जी के राजनीतिक सलाहकार, राज्य सभा के सदस्य, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, टीवी डिबेट के महारथी,प्रचंड विद्वान सुधांशु त्रिवेदी हो सकते हैं भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जल्द ही सुधांशु त्रिवेदी के नाम पर भाजपा नेतृत्व स्वीकृति प्रदान कर सकता है।
आम जनता में सर्वाधिक लोकप्रिय, भाजपा कार्यकर्ताओं के आदरणीय एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवा संघ के प्रिय “सुधांशु त्रिवेदी” निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र सर्वसम्मति से अध्यक्ष बन सकते हैं।

सबसे आगे होंगे bjp
बीजेपी सुधांशु जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाती है तो यह ऐतिहासिक होगा। साथ ही हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना भी साकार होगी।
जय जय भारत