चंदन सिंह, indireporter.com
आईएचफ़ ट्रॉफी हैंडबॉल में भारत दोनों वर्गों में चैंपियन
बांग्लादेश दोनों वर्ग में उपविजेता रही
यूथ में नेपाल तथा जूनियर में मालदीव तीसरे स्थान पर
जयपुर, 14 जुलाई। मेजबान भारत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सवाई मान सिंह इंडोर स्टेडियम में रविवार को संपन्न हुई पांच दिवसीय आईएचफ़ ट्रॉफी हैंडबॉल में यूथ व जूनियर वर्ग का ख़िताब अपने नाम किया।
यूथ वर्ग के खिताबी मुक़ाबले में भारत ने बांग्लादेश को 56-36 से हराया। मालदीव को हरा नेपाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जूनियर वर्ग के फाइनल ने भारत ने बांग्लादेश को 55-25 से हराया। नेपाल को हराकर मालदीव तीसरे स्थान पर रहा।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ थे। समारोह की अध्यक्षता हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने की। जबकि विशिष्ठ अतिथि दक्षिण एशियाई हैंडबॉल महासंघ के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पांडे, पीएचएल के ओनर अभिनव बांठिया, विज्ञान लोढ़ा, आईएचएफ़ के लेक्चरर ट्यूनीशिया से समीर मैक्लॉफ़ व कुवैत से डॉ. ख़ालिद अल्सारजी व टेबिल्टन इंडिया के निदेशक डॉ. सौरभ जैन थे।
हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के महासचिव डॉ. तेजराज सिंह ने बताया कि आईएचफ़ ट्रॉफी हैंडबॉल में यूथ व जूनियर वर्ग में चार देशों मेजबान भारत, नेपाल, मालदीव व बांग्लादेश की टीमों ने भाग लिया। जबकि निर्णायक कतर व कुवैत से आये थे। जबकि आईएचएफ़ के लेक्चरर ट्यूनीशिया से समीर मैक्लॉफ़ व कुवैत से डॉ. ख़ालिद अल्सारजी आये। सभी देशों के खिलाड़ी व ऑफिशियल्स ने इस पाँच दिवसीय टूर्नामेंट आयोजन की बहुत बहुत प्रशंसा की।
जयपुर में चौथी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी। इससे पहले 1996 में पहली दक्षिण एशियाई हैंडबॉल चैंपियनशिप (पुरुष व महिला), 2011 में आईएचएफ़ इंटर कांटीनेंटल ट्रॉफी व 2019 में एशियन यूथ महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें दस देशों की टीमों ने भाग लिया था।
यूथ वर्ग में मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर भारत के नवदीप को अतिरिक्त कमिश्नर इनकम टैक्स राजेंद्र शेखावत पुरस्कार दिया। जूनियर वर्ग के मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर भारत के अनूप को हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला व पीएचएल के ओनर अभिनव बाँठिया ने पुरस्कार दिया।
