राजेश कुमावत, Indireporter.com
जयपुर में सप्त दिवसीय हनुमत् जन्मोत्सव का मानसरोवर में होगा भव्य आयोजन
हनुमत् जन्मोत्सव के पहले दिन होगी विशाल कलश यात्रा
जयपुर। मानसरोवर विस्तार में “सप्तदिवसीय हनुमत् जन्मोत्सव” का आयोजन प्रजापति बिहार स्थित श्री चिंताहरण काले हनुमान जी मंदिर परिसर में 6 से 12 अप्रैल तक साधु संतों के सानिध्य में मनाया जाएगा।
सप्त दिवसीय हनुमत् जन्मोत्सव के पहले दिन महिलाओं द्वारा कथास्थल तक भव्य कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया है।
श्री चिंता हरण काले हनुमानजी मंदिर के प्रमुख मनोहर दासजी महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास में सप्त दिवसीय हनुमात् जन्मोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर विधानसभा में हो रहे सप्त दिवसय के हनुमत् जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से महामण्डलेश्वर मनोहरदास जी महाराज ने मुलाकात की। इस दौरान 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले सप्तदिवसीय हनुमत् जन्मोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस दौरान विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे, सप्त दिवसीय हनुमत जन्मोत्सव के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री को कार्यक्रमों की जानकारी दी, मुख्यमंत्री के क्षेत्र में होगा विशाल सप्त दिवसीय हनुमत जन्मोत्सव तथा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए संगठनों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
