दीपक शर्मा ,indireporter.com
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के बाद, भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत, देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था, इसके बाद से ही राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्यों में अवैध नागरिकों को देश से बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन सर्च अभियान चलाया है।
पाली शहर में भी गुरुवार की सुबह प्रत्येक पुलिस थानों क्षेत्र में अवैध नागरिकों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
औद्योगिक थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सवेरे 6:00 बजे से क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है, बाहर से आये मजदूरों, कच्ची बस्तियों में रहने वाले संगदिग्ध व्यक्तियों के बारे में संपूर्ण जानकारी, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, सहित सारे दस्तावेज देखे जा रहे हैं।
पाली एसपी चुनाराम जाट के निर्देश अनुसार यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। थाना अधिकारी जसवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी सरकार की संपूर्ण नजर है,
दस्तावेजों की जांच कभी भी की जा सकती है, दस्तावेजों में हेर- फेर या कोई शक, संदेह हुआ तो गहनता से पूछताछ की जायेगी, संतुष्ट पूर्ण जवाब नहीं मिलने पर लोगों की गिरफ्तारी भी की जाएगी रही है।
