राजेश कुमावत, Indireporter.com
भारतीय सीमा सुरक्षा बल BSF के जवान पुर्णम कुमार को पाकिस्तान ने 20 दोनों के बाद बुधवार सुबह 10:30 भारत को सौंप दिया है।
अटारी- बाघा बॉर्डर पर शांतिपूर्ण तरीके से पूरे प्रोटोकॉल के साथ पुर्णम कुमार पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF को सौंपा गया।
बीएसएफ के जवान पुर्णम कुमार फिरोजपुर जिले बॉर्डर पर तैनात थे, गलती से पाकिस्तान सीमा पार कर चले गए थे, जिन्हें 23 अप्रैल को पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़ लिया था।
“ऑपरेशन सिंदूर” के चलते बीएसएफ के जवान पुर्णम कुमार लगभग 20 दिन तक पाकिस्तानी हिरासत में रहे।
आमतौर पर दोनों देशों के जवान अगर गलती से सीमा पार कर जाते हैं, सामान्य दिनों में ऐसी अवस्था में जवान को 48 घंटे के अंदर सुरक्षित छोड़ दिया जाता है लेकिन युद्ध के हालात के कारण बीएसएफ के जवान पुर्णम कुमार को लगभग 20 दिन तक पाकिस्तान की हिरासत में रहना पड़ा।
