By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: “आपदा को, अवसर में बदलना” अहिल्याबाई होलकर ने अपने जीवन किया, अब मोदी जी कर रहे हैं।
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > राजनीति > भारतीय राजनीति > “आपदा को, अवसर में बदलना” अहिल्याबाई होलकर ने अपने जीवन किया, अब मोदी जी कर रहे हैं।
खेलजयपुर समाचारतकनीकीधार्मिक समाचारपर्यावरणभारत समाचारभारतीय राजनीतिभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजनीतिशिक्षासकारात्मक खबर

“आपदा को, अवसर में बदलना” अहिल्याबाई होलकर ने अपने जीवन किया, अब मोदी जी कर रहे हैं।

Rajesh Kumawat
Last updated: May 31, 2025 3:17 pm
Rajesh Kumawat Published May 31, 2025
Share
SHARE

राजेश कुमावत, Indireporter.com

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने ‘आपदा को अवसर’ में बदला, उसी तर्ज पर मोदी भी आपदा को बदल रहे है।

भाजपा सरकारों में लोकमाता अहिल्या बाई के विचारों के अनुसार सुशासन

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की तर्ज पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है भाजपा सरकारें।

लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की न्यायप्रियता और उनका अद्वितीय नेतृत्व सराहनीय।

राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित हुई मातृशक्ति,

जयपुर, भारतीय जनता पार्टी की ओर से पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती समारोह भव्य रूप से मनाया । समारोह से पूर्व जवाहर सर्किल से लेकर एंटरटेनमेंट पैराडाइज तक निकली तिरंगा यात्रा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गरिमामय उपस्थिति रही।

समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजमाता अहिल्या बाई होल्कर के विचारों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर जीवित रखने का काम किया है। “राजमाता अहिल्या बाई होल्कर ने 18वीं शताब्दी में महिला सशक्तिकरण के लिए अपार काम किए। उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत है। वह एक महान समाज सुधारक, धर्म परायण, न्याय मूर्ति, सुशासक और सांस्कृतिक मूल्यों संरक्षक थीं। उनके योगदान को हमें हमेशा याद रखना है और उनके आदर्शों पर चलना होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बना रहे हैं। हम नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और धार्मिक समृद्धि के रास्ते पर चल रहे हैं, जैसा कि राजमाता अहिल्या बाई होल्कर ने किया था। महिला सशक्तिकरण कार्यों का उल्लेख करते हुए नड्डा ने कहा कि राजमाता अहिल्या बाई होल्कर के विचारों को आज भी जीवित रखा है। राजमाता होल्कर ने अपनी दूरदर्शिता से सैन्य शक्ति और कृषि विकास में महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। उनका कार्य हमें देश की प्रगति और सुरक्षा की दिशा में प्रेरित करता है। भाजपा ने हमेशा उनकी महानता को सम्मानित किया है और आज भी उनके आदर्शों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

राजमाता ने आपदा को अवसर में बदला, ठीक उसी तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आपदा को अवसर में बदल रहे है और नए भारत की नई तस्वीर वैश्विक पटल पर रख रहे है। उन्होंने कहा कि राजमाता अहिल्या बाई होल्कर ने धार्मिक संरक्षण में महत्वपूर्ण कार्य किए, बल्कि उन्होंने काशी, सोमनाथ, द्वारका जैसे प्रमुख मंदिरों के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण का कार्य भी किया। उनकी सांस्कृतिक धरोहर और धर्म के प्रति आस्था को याद करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि राजमाता ने हमेशा भारत की सनातन संस्कृति की रक्षा की और इस दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए। राजमाता होल्कर का जीवन संकल्प, साहस और कुटनीति की शक्ति का प्रतीक था। उनकी निर्भीकता और न्यायप्रियता ने उन्हें उस समय के समाज में एक अद्वितीय स्थान दिलाया। उन्होंने मुगल शासन के दौर में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की और नारी सशक्तिकरण को अपने शासन का अभिन्न हिस्सा बनाया। वह संकल्प शक्ति की मूर्त्ति थीं, जिन्होंने अपने जीवन को एक धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सुधारक के रूप में परिभाषित किया।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया ने लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लोकमाता होल्कर ने सिद्ध किया कि महिलाएं हर कार्य को सफलता से पूरा कर सकती हैं। चाहे फिर वो राशन का कार्य हो या फिर शासन का कार्य, महिलाओं ने अपनी क्षमता से हर क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। राजमाता अहिल्या बाई होल्कर न केवल एक कुशल शासिका थीं, बल्कि न्याय की देवी भी थीं। उन्होंने अपने बेटे तक को माफ नहीं किया और हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़ी रहीं। उनका कार्य और नारी सशक्तिकरण का संदेश आज भी प्रासंगिक है।

You Might Also Like

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ “वरिष्ठ पत्रकारों” का किया सम्मान

आदर्श विद्या मंदिर के छात्र “आर्यन डंगायच” रहे सर्वश्रेष्ठ, 47 श्रेष्ठ छात्रों एवं गरुजनों का हुआ सम्मान

डॉ. संजय सिंह को मिला अंतरराष्ट्रीय RCVS अवार्ड, 20 हजार से अधिक किये सफल ऑपरेशन

लक्षिता शुक्ला ने लक्ष्य किया हासिल, उपलब्धि का श्रेय विद्यालय एवं परिवार को

बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ाव, कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorizedअपराध समाचारतकनीकीपर्यावरणभोजन & जीवनशैलीविश्व समाचारशिक्षा

आंखों से अच्छी दिखने वाली रंगीन मिठाई से होता है “कैंसर” 200 दुकानों से नष्ट करवाई मिठाई

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat August 6, 2025
मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का इवेंट के नाम पर हुआ “अपहरण”
आसींद के भ्रष्ट पटवारी प्रदीप यादव रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
नव संवत्सर पर राष्ट्र सेविका समिति पथ संचलन, स्वागत में जनता ने की फूलों की बरसात
भरतपुर के श्री सूरजमल जाट की सूचना देने वाले को, पुलिस 25 पैसे का इनाम देगी!

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?