डॉ संजीव गुप्ता indireporter.com
जयपुर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष मे दि 05 जून 25 को “जे एम ए साइकिल रैली” का आयोजन किया, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के साथ साथ हेरिटेज संरक्षण भी है। इस साइकिल रैली मे जयपुर के सेंकड़ों नामी गिरामी चिकित्सकों के साथ साथ अनेकों पर्यावरण प्रेमी भाग लिया।
जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा जगदीश मोदी, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा पुष्पेंद्र गर्ग द्वारा जे एम ए भवन से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
साइकिल रैली जयपुर मेडिकल एसोसियेशन भवन से 2. सूचना केंद्र, राम सिंह रोड , अजमेरी गेट , छोटी चोपड , त्रिपोलिया गेट होते हुए बड़ी चोपड़ , हवा महल, संगानेरी गेट , न्यू गेट होते हुए ,जयपुर मेडिकल एसोसियेशन भवन पहुंची।
“जे एम ए साइकिल रेली” के कॉर्डिनटोर डा संजीव गुप्ता ने बताया कि रैली के समापन पर स्वागत के साथ साथ रैली मे भाग लेने वाले समस्त चिकित्सकों, पर्यावरण प्रेमियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया

Very good write ups Many thanks.