दीपक शर्मा , indireporter.com
भगवान शिव निर्जला एकादशी पर भगवान शिव मंदिर की मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न
पाली 7 जून को भांगेशर रोड स्थित आसान होम्स परिसर में शिव मंदिर की मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न किया गया | बाबूलाल आर्य ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख , अध्यक्षता अनाहत रियलटीज के चेयरमैन दीपक परिहार , विशिष्ठ अतिथि पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा ,कुसुम सोनी, पल्लवी ,शांतिलाल भट्ट, पार्षद अशोक शर्मा ,गणपत मेघवाल,मुकेश गोस्वामी , कोशल शर्मा,सोनाराम चौधरी के सानिध्य में दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ|
शिव मंदिर स्थापना कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर कलश की स्थापना की गई , मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 21 विवाहित जोडो ने हवन में आहुति दी |कार्यक्रम में विशेष रूप से भूपेन्द्र सिंह , दिनेश टेलर ,त्रिलोक भट्ट, श्याम सिंह ,माणक लाल मारू ,मंशाराम सोलंकी ,विजयराज चौहान ,राजुराम परमार,शंभु सिंह , जब्बरसिंह , जगदीश सिंह ,कानाराम काराडी,मुकेशआर्य , नरेश देवड़ा सज्जन धामली,मुकेश राठौड , सहित भक्तों ने उपस्थिति दी
