दीपक शर्मा, indireporter.com
विश्व योग दिवस
जिला स्तरीय कार्यक्रम लाखोटिया में हजारों लोग करेंगे एक साथ योग
प्रभारी मंत्री झाबर सिंह एवं प्रभारी सचिव अश्विनी भगत सहित अनेक अनेक लोग रहेगे मौजूद
पाली, 20 जून। जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा 11 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 जिला मुख्यालय, प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालयों, ग्राम पंचायत, धार्मिक-सामाजिक स्थलों, पर्यटन स्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर 21 जून, 2025 को “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम के साथ आयोजित होगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम लाखोटिया में व जिले के अन्य पर्यटक व धार्मिक स्थानों पर जिला ब्लॉक व ग्राम स्तर पर भी योग दिवस के कार्यर्क्रम प्रातः आयोजित होंगे। जिसमें केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के विभागों, उपक्रमों, निगमो, बोर्ड एवं सामाजिक भामाशाहों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संगठनं आदि भाग लेंगे।
प्रभारी मंत्री खर्रा एवं प्रभारी सचिव भगत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहेंगे मौजूद
योग दिवस के अवसर पर शहर के लाखोटिया में प्रभारी एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रभारी सचिव पाली अश्विनी भगत सहित अधिकारी एवं पांच हजार लोग भी योगाभ्यास करेंगे। योग दिवस के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है।
यहां भी होगा आयोजन
जिले में रणकपुर, मानपुरा भाखरी, सोनाणा खेतलाजी, ओम आश्रम जाडन, जवाई आदि पर भी योग दिवस का आयोजन किया जायेगा।
