दीपक शर्मा, indireporter.com
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा दे दिया है ,उन्होंने अपने मन की बात में कहा।
डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में MI भवन में में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, MI के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र चौधरी ने बताया कि ” रक्तदान महादान ” है रक्तदान करने से किसी का जीवन बच सकता है हर इंसान को साल में एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए रक्तदान करने वाले इंसान के भी के स्वास्थ्य के लिए भी रक्तदान जरूरी है।
डॉ राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर्स ने रक्तदान पुण्य प्राप्त किया। इस अवसर पर सचिव नीरज लोढ़ा , दीपाली , डॉक्टर एलेन सोनी, डॉक्टर कीर्ति ओझा ,डीआर योगी , डॉक्टर दलजीत सिंह राणावत , डॉक्टर मांगीलाल चौधरी, डीआर पारस खींची, महिपाल शर्मा, डॉ आर के बिश्नोई, डॉक्टर रफीक कुरैशी, डॉक्टर गणपत गहलोत, डॉक्टर मदन राजपुरोहित, सहित कई डॉक्टरों ने रक्तदान कर महादान का पुण्य प्राप्त किया । और सभी को रक्तदान करने का जीवन में होने वाले लाभ के बारे में बताया।
