दीपक शर्मा, indireporter.com
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का तखतगढ़ चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
तखतगढ 11 जुलाई ;(खीमाराम मेवाडा) शुक्रवार को सुबह केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पाली जिले के दौरे के दौरान तखतगढ़ चौराहे पहुंचे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओ एव नगरवासियों ने उनका पारंपरिक रूप से दुपट्टा पहनाकर भाव स्वागत किया। मंत्री शेखावत जालोर जिले के अगवरी और पाली जिले के खिंवादी नगर जाते समय तखतगढ़ में कुछ समय के लिए रुके। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष व वर्तमान नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा, उद्योग व व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद सोलंकी, गजेंद्र सिंह, रामसिंह, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सुथार, वक्त राम देवासी, सालूड़ा राम देवासी, शिवराज सिंह बिटिया व कुंदन सिंह बलाना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंत्री शेखावत ने सभी कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
