दीपक शर्मा, indireporter.com
बजरंग दल के राष्ट्रीय सह संयोजक किशन प्रजापत का पाली पहुंचने पर कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत।
बजरंग दल के राष्ट्रीय सह संयोजक बनने के बाद प्रथम बार पाली पधारने पर किशन प्रजापत का कार्यकर्ताओ के द्वारा स्वागत किया गया ।
विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय समिति की बैठक महाराष्ट्र स्थित देवगिरी क्षेत्र के जलगाँव मे सम्पन्न हुई ।
बेठक मे बजरंग दल राजस्थान क्षेत्र सयोंजक किशन प्रजापत को नवीन जिम्मेदारी बजरंग दल राष्ट्रीय सह संयोजक की जिम्मेदारी सौपी गयी ।
जोधपुर प्रांत के पाली जिले पाली शहर से इस उचाई तक जाना सभी कार्यकर्ताओं के ख़ुसी का माहौल है
प्रजापत के जिम्मे अब भारत वर्ष के 13 क्षेत्र सहित 47 प्रांत की जिम्मेदारी है ।
जोधपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ता स्वागत करने पहुँचे, वहां से रोहट, ओर पाली शहर मे भी स्वागत किया ।
पाली पहुँचने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा नया बस स्टैंड, सूरजपोल, गांधी मूर्ति,भेरूघाट, सिंधी कॉलोनी,होते हुए रजत नगर स्थित किशन प्रजापत के आवास पहुँचे पूरे रास्ते कार्यकर्ताओ के द्वारा साफा माला दुपट्टा पहना कर स्वागत किया रास्ते भर मे कार्यकर्ताओ के द्वारा जय श्रीराम के नारो से गुंजायमान कर दिया ।
प्रजापत ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
