दीपक शर्मा,
एशिया कप में शानदार प्रदर्शन पर अंडर-18 पुरुष एवं महिला हॉकी टीमों को बधाई
पाली, 9 जून। एशिया कप में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम एवं कांस्य पदक विजेता भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया दिल्ली स्थित मुख्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।समारोह में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की, महासचिव भोलानाथ सिंह तथा कार्यकारी बोर्ड के अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की
कोषाध्यक्ष शेखर जे. मनोहरण, चयन समिति के चेयरमैन डॉ. आर. पी. सिंह तथा बोर्ड पदाधिकारी मनोज बोरे भी उपस्थित रहे।हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत सहित हॉकी पाली परिवार ने दोनों भारतीय टीमों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
हॉकी पाली के अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाड़ा, सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाडिया, मीडिया प्रभारी मांगू सिंह दुदावत, ओलंपिक संघ सचिव राजेश पाटनेचा, वासुदेव शर्मा, बहादुर सिंह राठौड़, मुमल कंवर, सीमा राठौड़, जय श्री पंवार, सन्नी राठौड़ तथा दिनेश पंवार सहित सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। युवा खिलाड़ियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन न केवल देश का गौरव बढ़ाने वाला है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को भी हॉकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। खिलाड़ियों की यह सफलता भारत में हॉकी के विकास और लोकप्रियता को नई दिशा प्रदान करेगी।
