राजेश कुमावत, indireporter.com
अलवर कठूमर एसिड अटैक के आरोपी को जयपुर से किया गिरफ्तार,
शादी से मना किया तो रात के सोते समय एसिड फेंक कर हो गया था फरार।
जयपुर। कठूमर थाना क्षेत्र में रात के समय घर में सो रही एक लड़की पर एसिड अटेक कर फरार हुए आरोपी जैलेन्द्र उर्फ जोनी जाटव ( 25) पुत्र खैमी जाटव, बयाना जिला भरतपुर को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मात्र 48 घंटे में ही जयपुर से गिरफ्तार कर लिया।
लड़की ने बात करना बंद और शादी से मना करने पर नाराज हुए आरोपी ने रात को सोते हुए समय एसिड अटैक कर दिया।
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि एसिड अटैक से झुलसी लड़की का इलाज कठूमर अस्पताल में चल रहा है, लड़की के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी की तलाश के लिए एसएचओ संजय शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित विशेष टीम द्वारा आसूचना संकलन, तकनीकी सहायता से जानकारी एकत्र कर आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना कठूमर से एसएचओ संजय शर्मा, एएसआई जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल महावीर प्रसाद, वीरेंद्र सिंह व तारेश, थाना वैशाली नगर अलवर से कांस्टेबल अजीत सिंह व शेखर एवं साइबर सैल से हेड कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल थे।
