उत्तर प्रदेश सीएम योगी को काट डालने की धमकी देने वाला बदमाश शमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बदमाश शमीम गिरफ्तारी के बाद रोते-रोते बोला-नशे में कह दिया था, माफ कर दो
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को काट डालने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी शमीम ने बताया कि नशे की हालत में यूट्यूबर ने उसे उकसाकर सीएम के लिए अपशब्द बुलवा लिए थे. नशा उतरने पर उसे अपनी गलती का आभास हुआ तो उसने यूट्यूबर से संपर्क कर माफी का वीडियो भी बनवाया और उसे अपलोड करने की बात कही. लेकिन उसने माफी वाला वीडियो जारी नहीं किया. इसके बाद उसने खुद माफ़ी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का प्रयास किया था.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात में प्रयागराज पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा. जिसके पास से तमंचा कारतूस और देशी बम और चोरी का मोबाइल बरामद हुआ. पुलिस युवक को थाने लाकर पूछताछ की तो पता चला कि ये वही युवक है, जिसने कुछ दिनों पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ को काट डालने की धमकी दी थी. इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी शमीम के खिलाफ केस भी दर्ज कर किया था. इसके बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम दिल्ली तक गयी थी. लेकिन पुलिस से बचने के लिए ही वो दिल्ली से भागकर प्रयागराज पहुंच गया था और यहां पर छिपकर रह रहा था.
